नोएडा पुलिस ने 3 तस्करों को किया गिरफ्तार, 10 लाख रुपये का गांजा किया बरामद
Ten News Network
नोएडा :- नोएडा थाना फेस 2 पुलिस ने आज नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 100 किलोग्राम गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए है।
इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से एक स्विफ्ट कार बरामद की है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि नोएडा मे नशीले पदार्थ की बड़ी खेप तस्करी की जाने वाली है जिसको लेकर पुलिस पहले से ही मुस्तैद थी।
इस दौरान पुलिस ने जांच के लिए स्विफ्ट कार को रोका जिसमें पुलिस को चेकिंग के दौरान 100 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने सोनू पुत्र राजेन्द्र सिंह, राजू उर्फ राजकुमार पुत्र सुरेश और सूरज पुत्र कृपाल सिंह को थाना फेस – 3 के मण्डी के पीछे सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया।