नई दिल्ली :– देश मे कोरोना का कहर जारी है , खासकर देश मे मौतों का आंकड़ा कम होने का नाम नही ले रहा है। रोजाना 3 हज़ार से ज्यादा मौते हो रही है। वही इस बार की कोरोना लहर काफी ज्यादा घातक रही है। पहले के मुताबिक सबसे ज्यादा मौते और संक्रमित केस दूसरी लहर में हुए है।
आपको बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा नुकसान कोरोना योद्धा को हुआ है। खासबात यह है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाबजूद भी यह डॉक्टर कोरोना के शिकार हो गए।
दरअसल ,देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में 646 लोगों की जान गई है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने इस बात की जानकारी दी. इन 646 में से सबसे ज्यादा 109 डॉक्टरों ने दिल्ली में जान चली गई. इसके बाद बिहार में 97 चिकित्सकों की जान गई।
वहीं उत्तर प्रदेश में 79 डॉक्टरों की मौत हो गई. इसके बाद राजस्थान में 43, झारखंड में 39, गुजरात में 37, आंध्र प्रदेश में 35, तेलंगाना 34, तमिलनाडु में 32, पश्चिम बंगाल में 30, महाराष्ट्र और ओडिशा में 23 मध्य प्रदेश में 16 डॉक्टरों की जान चली गई. आईएमए के अनुसार इस महामारी की पहली लहर के दौरान 748 डॉक्टरों की जान चली गयी थी।
बता दें भारत में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों में अब कमी आती दिख रही है. देश में आज करीब दो महीनों में कोविड-19 के एक दिन में सबसे कम 1,20,529 नए मामले आए और इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 2,86,94,879 पर पहुंच गए।