विश्व पर्यावरण दिवस पर नेफोमा ने पौधा रोपण का चलाया अभियान, पढें पूरी खबर
Ten News Network
ग्रेटर नोएडा :– विश्व में ऑक्सीजन का कितना महत्व है यह कोरोना महामारी में सबको समझ में आ गया है। हमें ऑक्सीजन को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। इसी उपलक्ष में सामाजिक संस्था नेफोमा द्वारा आज सोसायटीओं के बाहर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में एक अभियान चलाया गया।
साँसे हो रही है कम आओ एक पेड़ लगाए हम, यह इस कार्यक्रम का थीम रहा इसके तहत नेफोमा द्वारा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वृक्षारोपण का कार्य किया गया और एक दर्जन सोसाइटी से आए प्रतिनधियों ने प्रतिज्ञा ली की जो पेड़ लगाएंगे उसको हम गोद लेकर देखभाल करेंगे।
नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया की पर्यावरण दिवस पर हम सभी लोगों ने प्रतिज्ञा लेकर एक एक पौधे को गोद लिया है और उसकी देखभाल हमेशा करेंगे, आज वृक्ष ही हमको ऑक्सीजन देते हैं आज जिधर देखो उधर पेड़ों को काटा जाता है जबकि पेड़ लगाने के बारे में कोई नहीं सोचता है अगर इस तरीके से पृथ्वी पर पेड़ ही नहीं बचेंगे तो ऑक्सीजन कहां से आएगा, इसलिए सबको पेड़ लगाना चाहिए ।
नेफोमा महासचिव रश्मि पाण्डेय ने बताया पिछले साल भी नेफोमा टीम ने वृक्षारोपण का कार्य किया था लेकिन ट्री गार्ड ना होने की वजह से जानवर पौधों को खा जाते हैं। जिसके लिए हमने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से ट्री गार्ड मांगा था। लेकिन प्राधिकरण की तरफ से हमें ट्री गार्ड उपलब्ध नहीं कराए गए।