नोएडा पुलिस ने किया सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, नौकरी के नाम पर किया करते थे लाखों की ठगी

Ten News Network

नोएडा :- नोएडा पुलिस द्वारा आज फर्जी/धोखाधडी कर परीक्षा में आवेदको के स्थान पर खुद के शाॅल्वर बैठाकर दिल्ली पुलिस व अन्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखो की ठगी करने वाले गैंग के वांछित 2 सदस्यो अंकित पुत्र सतपाल और शौर्य शर्मा पुत्र स्वः मुकुल शर्मा को एक्सपो सेन्टर सेक्टर 62 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।

ऐसे घटना को अंजाम देती थी सॉल्वर गैंग

पुलिस को आरोपी अंकित ने बताया कि ‘में साॅल्वर गैंग में काम करता हूँ। हमारे गैंग का लीडर दिनेश प्रजापति है, जो पहले जेल जा चुका है। बल्लभगढ में मेरा जनसेवा केन्द्र है। दिनेश प्रजापति परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियो के प्रवेश पत्र व अन्य दस्तावेजो/फर्जी दस्तावेजों के प्रिन्ट मेरे पास से बनवाता व निकलवाता था।

अभियुक्त शौर्य शर्मा ने पुलिस को बताया ‘दिनेश प्रजापति का मामा रवि जो कि इनकम टैक्स मे निरीक्षक है, उसी के माध्यम से मेरी मुलाकात दिनेश प्रजापति से हुई थी। मेरी जानकारी में यदि कोई व्यक्ति जो नौकरी के लिये तैयारी कर रहा होता था, मेरे सम्पर्क में आता था तो मै उसे दिनेश प्रजापति से मिलवा देता। दिनेश प्रजापति उस व्यक्ति के स्थान पर अपना सॉल्वर बैठाकर उसे परीक्षा में पास करवा देता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.