विकास कार्य में गड़बड़ी की आशंका, जांच के निर्देश

ग्रेटर नोएडा। दादरी ब्लाॅक में किए गए विकास कार्यों का जिलाधिकारी के निर्देश पर फिजिकल वेरिफिकेशन किया गया है। वेरिफिकेशन में काफी घलने की आशंका जताई गई है। दो स्थानों पर क्षेत्र पंचायत सदस्य की मांग पर इंटर लाॅकिंग टाइल्स का काम किया गया है। जिसकी टैंडरिंग सहित कई प्रक्रियाओं में नियमों का उल्लंघन किया गया है। इस मामले में डीएम ने सीडीओ का आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 5 जून को परियोजना निदेशक एस.पी. सिंह ने दादरी ब्लाॅक का निरीक्षण किया था। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने डीएम को सौंपी है। रिपोर्ट के अनुसार, 13वें वित्त आयोग 2013-14 में मिले फंड से धूम मानिकपुर में 170 मीटर लम्बी सड़क पर इंटर लाॅकिंग टाइल्स का काम कराया गया। जिस पर 9 लाख रुपए खर्च हुए। गांव जुनपत में भी 86 मीटर लबी सड़क पर इंटर लाॅकिंग व टाइल्स का काम 4.40 लाख रुपए से किए गए। जांच में पाया गया है कि धूम मानिकपुर में किए गए कार्यों की रेंडम चेकिंग की गई, जो संतोष जनक नहीं मिले हैं। इसमें सहायक लेखाकार और अवर अभियंता दोषी पाए गए हैं। जबकि जुनपत में जो कार्य किये गये है उनमे शासन के नियमोंनुसार फंड का भुगतान नही किया गया हैओर ना ही टैंडर की प्रक्रिया नियमानुसार की गई है। साथ ही अवर अभियंता शालभद्र जैन ने बिल आॅफ क्वांटीटी पर ठेकेदार का नाम गलत तरीके से लिखा है। इस मामले में परियोजना निदेशक ने पटल सहायक मनोज गौतम से पूछताछ की है। जिसमें उसने बताया कि शालभद्र जैन ने बिल आॅफ क्वांटिटी पत्रावली निकाल ली थी। इसकी परियोजना निदेशक बीडीओ को जांच करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही पूरे कार्य में कार्यपूर्ति सटिफिकेट नहीं लगा है। इसके साथ ही कई अन्य कमियां पाई गई है।

 

Comments are closed.