ग्रेटर नोएडा में विकास कार्यों के लिए परियोजना विभाग ने जारी किए 37.50 करोड रुपए, जाने क्या है पूरा मामला

Ten News Network

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने ग्रेटर नोएडा में चल रहे निर्माण और विकास कार्यों जैसे :- उद्यानीकरण, कम्पोजिट टेन्डर, विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति, सड़कों के निर्माण इत्यादि आवश्यक कार्यों के लिए 37 करोड़ से अधिक रुपये के टेंडर जारी किए है, जिससे कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में किसी भी स्थिति में विकास कार्य वाधित न हो।

 

इस क्रम में कार्यवाही करते हुये परियोजना विभाग, ग्रामीण विकास, जल विभाग, उद्यान विभाग, तकनीकी विभाग आदि से सम्बन्धित विभिन्न टेंडरों को आमंत्रित किया गया है।

 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ दीप चंद्रा ने टेन न्यूज़ की टीम को बताया कि कोरोना की दूसरी लहर आने पर ग्रेटर नोएडा के विकास कार्यों को रोक दिया गया था, अब फिर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर के विकास कार्यों को गति देने में जुटा हुआ है।

 

साथ ही उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने विकास कार्यो के लिए 24 टेंडर जारी किए है। इन कार्यों पर 37 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हमे पूरा भरोसा है कि आगामी दो महीने में सारी प्रक्रिया पूरी करके विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।

 

दीप चंद्रा ने कहा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में की जा रही जलापूर्ति व्यवस्था को और बेहतर एवं मजबूत बनाने के लिए ऑटोमेशन बेस्ड वॉटर सप्लाई पर विशेष ध्यान देते हुए निम्नानुसार 6 जोनों में व्यापक जलापूर्ति की व्यवस्था किये जाने हेतु टेंडर जारी किए गए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.