एनडीएमसी ने 4 लाख व्यापारियों को दिया करारा झटका , 17 गुणा ट्रेड लाइसेंस फीस आज से बढ़ाई

Ten News Network

नई दिल्ली :– एनडीएमसी ने 4 लाख व्यापारियों को करारा झटका दिया। आपको बता दें कि एनडीएमसी ने आज से ट्रेड लाइसेंस फीस बढ़ाने का निर्णय लागू कर दिया है।

दरअसल,दिल्ली में उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने 1 अप्रैल से ट्रेड लाइसेंस फीस बढ़ा दी थी , लेकिन लागू नही किया गया था , क्योंकि कोरोना की दूसरी लहर की वजह से लॉकडाउन लग गया था , अब लॉकडाउन खुल चुका है, जिसके चलते 17 गुणा ट्रेड लाइसेंस फीस बढ़ाने का निर्णय आज से लागू कर दिया है।

यह फीस अभी तक कि मौजूदा फीस से तकरीबन 17 गुणा ज्यादा है। इस वजह से उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले व्यापारी काफी गुस्से में है,एक अनुमान के तहत तकरीबन 4 लाख व्यापारी उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आते है।

बता दें कि नॉर्थ एमसीडी दिल्ली का सबसे महत्वपूर्ण निगम है। ज्यादातर बड़े बाजार जैसे कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, सदर बाजार, चावड़ी बाजार, नया बाजार, खारी बावली, भागीरथ प्लेस, लाजपत राय मार्केट, आजाद मार्केट, कमला नगर, पीतमपुरा, मॉडल टाउन, मुखर्जी नगर, वजीरपुर, अवंतिका जैसे सभी बड़े मार्केट नॉर्थ एमसीडी के तहत ही आते हैं।

व्यापारियों का कहना है कि कोरोना जैसी गंभीर महामारी के दौर में व्यापारियों का व्यापार पहले से ही चौपट था और अब यह ट्रेड लाइसेंस की फीस बढ़ोतरी ने व्यापारियों की चिंताएं और बढ़ा दी है।

नए लाइसेंस फीस स्ट्रक्चर के हिसाब से जिन लोगों की दुकानें 10 वर्ग मीटर की है, उन्हें अब ₹500 के बजाए 3,450 रुपये सालाना लाइसेंस फीस देनी पड़ेगी,पहले 20 वर्ग मीटर से कम के 500 रुपये थे, लेकिन अब 10 से कम का 3450 रुपये सालाना और 11 से 20 वर्ग मीटर के 8,625 रुपये है। वहीं अगर दुकान 20 वर्ग मीटर से ज्यादा है तो 144 रुपये पर मीटर ऐड होगा, जबकि शोरूम मालिकों को अधिकतम 57,000 रुपये तक लाइसेंस फीस देनी पड़ेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.