Canada’s Minister of Citizenship and immigration visit gurdwara bangla sahib…
नई दिल्ली:- 8.7.14 गुरूद्वारा बंगला साहिब में आज कैनेडा के सिटिजनशीप एवं इमीग्रेशन मंत्री क्रीस़ अलैक्ज़ैन्डर ने एक उच्चस्तरीय शिष्टमण्डल के साथ माथा टेका। भारत यात्रा पर आए कैनेडा के मंत्री ने गुरूद्वारा बंगला साहिब में दर्शन करने के दौरान दीवान हाॅल में माथा टेकने के बाद लंगर हाॅल में लंगर बनाने के तरीके के बारे भी जानकारी ली। दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जी.के. एवं महासचिव मनजिन्दर सिंह सिरसा ने आए हुए शिष्टमण्डल के सदस्यों को इस अवसर पर सिरोपा, श्री साहिब, किताबो का सैट एवं शाॅल देकर सम्मानित किया।
कैनेडा के मंत्री द्वारा उनके देश मे कार्य कर रहे पंजाबीयो की तारीफ करते हुए कैनेडा की तरक्की में उनके द्वारा डाले जा रहे योगदान का भी जिक्र किया। नयी वीज़ा नीति मंे सिखो को और सुविधाएं देने की भी उन्होंने रज़ामंदी जताई। कमेटी प्रधान मनजीत सिंह जी.के. द्वारा दिल्ली कमेटी के शिक्षण संस्थानो में अंर्तराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा देने के लिए कैनेडा के शिक्षण संस्थानो के साथ मिलकर कार्य करने की पेशकश पर भी अलैक्ज़ैन्डर ने रचनात्मक रूप अपनाते हुए हर प्रकार का सहयोग देने का भरोसा दिया। लंगर हाॅल में पकाए जा रहे पकवानो को बनाने के दौरान कमेटी द्वारा अपनाई जा रही स्वच्छता की भी शिष्टमण्डल ने तारीफ की।
इस शिष्टमण्डल में भारत में कैनेडा के राजदूत एच.ई. स्टीर्वट बैक, इमीग्रेशन मंत्री सिडनी फ्रेंक, पोलीसी और लीगल अफैयर के निदेशक कार्ल डोलांडस, प्रधान सचिव अलैक्ज़ैन्डरा डेै, सुरक्षा अधिकारी मिशल साउरेट तथा विजीट और प्रोटोकॅाल प्रमुख एंजीला मारटीस ने भी गुरूद्वारा साहिब के दर्शन किए। दिल्ली कमेटी के संयुक्त सचिव हरमीत सिंह कालका, धर्म प्रचार प्रमुख परमजीत सिंह राणा, दिल्ली कमेटी सदस्य कुलमोहन सिंह, परमजीत सिंह चंढोक, हरदेव सिंह धनोआ, सतपाल सिंह, अमरजीत सिंह पप्पू, हरविन्दर सिंह के.पी., कुलवंत सिंह बाठ, गुरदेव सिंह भोला, दर्शन सिंह, रवैल सिंह एवं नेता सुरिन्दरपाल सिंह ओबराय इस अवसर पर मौजूद थे।
Comments are closed.