दिल्ली की जनता ने मॉर्निंग वॉक करके मनाया योग दिवस, कहा – कोरोना नियमों का पालन जरूर करेंगे

Ten News Network

नई दिल्ली :– आज विश्व योग दिवस है, देशभर में योग दिवस मनाया जा रहा है। दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के बाद आज जनता ने मॉर्निंग वॉक करके योग दिवस मनाया। तस्वीरों में आप देख सकते है कि योग दिवस को लेकर दिल्लीवासी कितने ज्यादा खुश है।

काफी दिनों बाद लोग घर से बाहर निकलकर मॉर्निंग वॉक करके योग दिवस मना रहे है। आपको बता दे कि दिल्ली सरकार ने अनलॉक 4 के तहत पार्कों को लोगों के लिए खोल दिया है। इस खबर को सुनने के बाद लोग पार्कों में मॉर्निंग वॉक और योगा कर रहे है।

साथ ही दिल्ली की जनता कोरोना के नियमों का भी पालन कर रही है, सभी ने मास्क और सोशल डिस्टेंस बनाकर रखा हुआ है, जिससे कोरोना से बचा जा सकें। वही इस मामले में टेन न्यूज़ ने दिल्ली की जनता से खास बातचीत की ।

दिल्लीवासियों का कहना है कि काफी दिनों बाद मॉर्निंग वॉक किया है, खासकर आज योग दिवस भी है, पार्को को खोलने की अनुमति मिल चुकी है, जिसके चलते आज हम पार्क में आकर मॉर्निंग वॉक और योगा कर रहे है।

साथ ही उन्होंने कहा कि आज योग दिवस है, सभी लोग योगा कर रहे है, कोरोना महामारी से लड़ने के लिए योगा बहुत जरूरी है, योगा करने से ही हमने कोरोना की दूसरी लहर से लड़ पाए, अब हम तैयार है तीसरी लहर से लड़ने के लिए, हम सभी मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन और योगा को रोजाना करके आने वाली कोरोना की लहर से लड़ सकते है, साथ ही इस लड़ाई में विजय हो सकते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.