राहुल गाँधी के बयान पर संबित पात्रा ने किया पलटवार , कहा- कन्फ्यूजन का दूसरा नाम राहुल गांधी

Ten News Network

नई दिल्ली :– बीजेपी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए की जब भी हिंदुस्तान में कुछ अच्छा होता है और देश अच्छा परफॉर्म करता है, तो कहीं न कहीं कांग्रेसियों को उससे चिढ़ होती है।

राहुल गांधी से रुका नहीं जाता और वो प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उस पूरे विषय पर एक प्रश्नचिन्ह लगाने का काम करते हैं। योग दिवस के साथ ही कल का दिन बहुत महत्वपूर्ण था। कल पूरे विश्व में हिंदुस्तान एक मात्र ऐसा देश बना जिसने एक ही दिन में लगभग 87 लाख लोगों का टीकाकरण किया।

कोरोना की लड़ाई में जब भी निर्णायक मोड़ आए तब-तब के राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने राजनीति करने की भरसक प्रयास किया है। कहीं न कहीं भारत की कोरोना से इस लड़ाई को डिरेल करने का अथक परिश्रम किया है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कन्फ्यूजन का दूसरा नाम राहुल गांधी है जो जमीनी स्तर पर हकीकत को जाने बिना ही आरोप लगाने को तैयार रहते हैं। कभी वैक्सीन पर सवाल उठाए तो कभी वकालत की। कभी लॉकडाउन को गलत बता कर विरोध किया और बाद में कठोर लॉकडाउन की वकालत की।

उन्होंने कहा कि राहुल ने अभी तक वैक्सीन नहीं लिया है। पात्रा ने कहा कि राहुल को 15 अप्रैल को कोरोना हुआ था, फिर भी वह बीमारी एवं वैक्सीन पर राजनीति करते रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.