नई दिल्ली :– दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। आपको बता दें कि घर के अंदर लूट की नीयत से घुसे बदमाशों ने हत्या कर दी। खासबात यह है कि जिसकी हत्या की गई वो पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी थी।
एएनआई के मुताबिक दिवगंत पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमारमंगलम की देर रात वसंत विहार स्थित उनके आवास पर हत्या कर दी गई।
चश्मदीद के मुताबिक रात करीब 9 बजे धोबी आया, तो उसने दरवाजा खोल दिया, फिर धोबी उसे खींच कर बगल के कमरे में ले गया और बांध दिया। तभी दो और लड़के दाखिल हुए और उन्होंने तकिए से मुंह दबा कर किट्टी की हत्या कर दी।
वही घटना के बाद नौकरानी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि 67 साल की किट्टी कुमारमंगलम की घर के अंदर लूट की नीयत से घुसे बदमाशों ने हत्या कर दी। वह वसंत विहार स्थित अपने आवास में दूसरी मंजिल पर रहती थीं, किट्टी के पति पी रंगराजन कुमारमंगलम, अटल सरकार में मंत्री थे। रंगराजन कुमारमंगलम की मौत कैंसर से हो गई थी।
पुलिस का कहना है कि उन्हें रात 11 बजे सूचना मिली, जब नौकरानी ने खुद को किसी तरह खोला और शोर मचाया। नौकरानी के बयान के बाद पुलिस ने रात में ही धोबी जिसका नाम राजू है, उसे गिरफ्तार कर लिया। 24 साल का राजू वसंत विहार के ही भंवर सिंह कैम्प में ही रहता था, वारदात में शामिल बाकी दो आरोपियों की भी पहचान हो गई है, जिनकी तलाश जारी है।