दिल्ली : मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर , पिंक लाइन पर कल से चार दिन तक मेट्रो सेवाएं रहेंगी प्रभावित

नई दिल्ली :– दिल्ली के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर कल से चार दिन तक मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

एएनआई के मुताबिक मयूर विहार पॉकेट-1 और त्रिलोकपुरी संजय झील के बीच के सेक्शन पर ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) को जोड़ने का कार्य किया जाना है, जिसे अभी खोला जाना बाकी है।

इस कारण कल से लेकर 15 जुलाई तक के बीच कुछ स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं होगी। साथ ही कुछ स्टेशनों को इस अवधि के दौरान बंद भी रखा जाएगा।

डीएमआरसी के अनुसार पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से मयूर विहार फेज-1 सेक्शन और आईपी एक्सटेंशन से मौजपुर/शिव विहार सेक्शन तक ट्रेन सेवाएं पहले की तरह जारी रहेगी, लेकिन ओएचई जोड़ने का कार्य के चलते आईपी एक्सटेंशन और त्रिलोकपुरी के बीच और मयूर विहार फेज-1 और मयूर विहार पॉकेट -1 स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

इसके अलावा मंडावली पश्चिम विनोद नगर, पूर्वी विनोद नगर, मयूर विहार फेज-2, त्रिलोकपुरी और मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन इस अवधि के दौरान बंद रहेंगे। मयूर विहार फेज-1 और आईपी एक्सटेंशन से पहली और आखिरी मेट्रो के समय में कोई बदलाव नहीं होगा।

वहीं इस संबंध में यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो स्टेशन और ट्रेन के अंदर भी घोषणा की जाएगी। फिर 16 जुलाई से मेट्रो का परिचालन पूरी तरह से सामान्य हो जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.