दिल्ली में आज से खुले सिनेमाघर , मैट्रो और बस में 100 प्रतिशत लोग करेंगे सफर

Ten News Nerwork

नई दिल्ली :– दिल्ली में कोरोना के केस घटते हुए देख डीडीएमए ने अनलॉक 8 की प्रक्रिया आज शुरू की है , जिसमे मैट्रो और बस में 100 प्रतिशत लोग सफर आज से कर सकेंगे।

साथ ही सिनेमा थियेटर और मल्टीप्लेक्स को खोलने की अनुमति दी गई है। जिसमे आज 50 प्रतिशत दर्शक शामिल हो पाएंगे। बता दें कि राजधानी में अप्रैल और मई महीने में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान संक्रमण के मामलों और मौतों में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई थी।

हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों में सुधार आया है, जिसके बाद सरकार चरणबद्ध तरीके से शहर को दोबारा खोल रही है। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने शादियों में शामिल होने वालों की संख्या बढ़ा दी है। दिल्ली में अभी तक सिर्फ एक शादी में 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति थी जिसे अब बढ़ाकर 100 कर दी गई है।

इसके अलावा वह घर, कोर्ट के अलावा बाहर बैंक्वेट हॉल में भी शादी कर सकते है। मगर वहा कोविड नियमों जैसे मास्क, सैनिटाइजर, सामाजिक दूरी का ख्याल रखना होगा। इसके अलावा अंतिम यात्रा में भी शामिल होने वालों की संख्या को भी 20 से बढ़ाकर 100 कर दी गई है।

दिल्ली में लंबे समय से बंद वाटर और मनोरंजन पार्क को भी सरकार ने खोलने की मंजूर दे दी है। दिल्लीवाले अब घर से बाहर घूमने और सैर सपाटे के लिए इन जगहों पर जा सकेंगे। हालांकि इस दौरान वहां पर कोविड नियमों का ध्यान रखना होगा। वहां आने वाले लोग मास्क जरूर पहने। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था हो।

स्विमिंग पूल के अंदर भी सामाजिक दूरी का पालन होना चाहिए। स्विमिंग पूल को भी खोलने की मंजूरी मिली है। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी वह कोविड नियमों के दिशा निर्देशों का पालन कराएं।

दिल्ली सरकार ने स्कूल , बाज़ार , बार और रेस्टोरेंट को अभी अन्य कोई राहत नहीं दी है। बाजार पहले की ही तरह सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुलेंगे। साप्ताहिक बाजार एक जोन में एक दिन में एक ही बाजार खुलेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.