उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष पहुंचे गलगोटियाज विश्वविद्यालय, शिक्षा की गुणवत्ता का किया निरिक्षण

शनिवार को उच्च शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी और उच्च शिक्षा विभाग मेरठ रीजन के रीजनल ऑफिसर आर0 के0 गुप्ता ने गलगोटियाज विश्वविद्यालय का दौरा किया। अध्यक्ष का विष्वविद्यालय के एन0 सी0 सी0 कैडेटस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया। इस पूरे दौरे के दौरान उनका ध्यान शिक्षा की गुणवत्ता पर रहा।

अपनी टीम के साथ गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने विश्वविद्यालय के अध्यापकों एवं छात्रों के साथ वैचारिक सत्र में शिक्षा की गुणवत्ता पर विस्तार से चर्चा की। और साथ ही साथ विश्वविद्यालय के निरीक्षण के दौरान लगभग 3 घंटे तक लैब, क्लासरूम, लाइब्रेरी ओडी रूम, मीडिया रूम आदि कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता का निरीक्षण करना था। क्योंकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का फायदा सीधे छात्रों को मिलता है। उन्होंने चर्चा के दौरान इंडस्ट्री के अनुरूप शिक्षा और देश के प्रति छात्रों के कर्त्वय पर विशेष जोर दिया। और शिक्षा के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों के समाधान और शिक्षा के अंतरराष्ट्रीय करण पर विश्विद्यालय प्रबंधन से बात की।

छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारा देश मातृत्व प्रधान देश रहा है। जिसमें स्त्रीयों को हमेशा श्रृेष्ठ स्थान दिया गया हैं। इसलिए हमें अपने देश और महिलाओं का सम्मान करना चाहिये। उन्होंने छात्रों से कहा कि भारत वर्ष में महिलाओं के प्रति क्राईम नही होता था। और ना ही हम प्राचीन काल में मात्र अधिकारों की बात करते थे बल्कि अपने अधिकारों का निर्वहण करते थे। अगर हमारे पूर्वजों ने अधिकारों की बात की होती तो हम कभी भी आजाद नही हो पाते। यह भूमि शास्त्रार्थ की भूमि है बहस की नही इसलिए आप संवाद करें बहस नही। कहा कि आप समाज को देना भी सीखें क्योंकि जिस समूदाय में सिर्फ लेने की बात होती है। वह बहुत ज्यादा विकास नही करता हैं। पर्यावरण के प्रति सजग करने के लिए प्रबंधन के सदस्यों के साथ विश्वविद्यालय प्रांगण में आम का पौधा भी लगाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.