नॉएडा सेक्टर 122 के एक मकान में लगी आग, दो बच्चियों की मौत
थाना फेस-3 नोएडा क्षेत्र के अंतर्गत अजनारा होम सोसाइटी के पीछे एक निजी मकान में सोमवार को सुबह 5 बजे के आस पास आग लगयी गयी | इसकी सुचना मिलते ही पुलिस बल और फायर ब्रिगेड तुरंत घटना स्थल पे पंहुचा और स्थिति पे नियंत्रण पाया |
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया की इस मकान के ग्राउंड फ्लोर पर दिनेश सोलंकी का परिवार रह रहा था, जिनकी 2 बेटियों की इस घटना में दुखद मृत्यु हो गयी। बाकि परिजनों को सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया है और यथार्थ हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया गया है। जो लोग ऊपरी मंज़िलो में रह रहे थे उनको भी सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया है। आग को फायर ब्रिगेड द्वारा कण्ट्रोल में ले लिया गया है।
एडीसीपी ने आगे बताया की इस मकान के मेन इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में शार्ट सर्किट हुआ और एक ही एंट्री एग्जिट पॉइंट होने की वजह से लोगो को निकलने में दिक्कत आयी। आस पास के लोगो और पुलिस बल के हेल्प करने से काफी लोगो को सुरक्षित निकला जा सका, पर 2 लड़कियों की इसमें मौत हो गयी।