ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पहल पर जिम्स को मिले तीन ऑक्सीजन प्लांट, मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) पहुंचे। बोर्ड बैठक में हिस्सा लिया और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पहल पर सीएसआर फंड से बने तीन ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया।

जिम्स को यह तीन ऑक्सीजन प्लांट उपलब्ध कराए गए हैं। यह प्लांट ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अपने प्रयासों से सीएसआर (कार्पोरेट सोशल रेस्पोंसबिलिटी) के तहत दिलाए हैं। इनमें से होंडा और एडिडास कंपनी ने ऑक्सीजन प्लांट दिए हैं। इसके अलावा एक प्लांट ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ही कोशिश पर एचसीएल फाउंडेशन और डॉक्टर्स फॉर यू संस्था के सहयोग से मिले हैं। मुख्य सचिव ने इन प्लांटों को शुक्रवार को शुरू किया। इस दौरान प्रमुख सचिव आलोक कुमार व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.