गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा ने गिनाई विकास कार्यों की उपलब्धि, कहा- साढ़े 4 वर्षों में हुआ तेजी से काम

Ten News Network

नोएडा :– उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष 6 माह पूर्ण होने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा ने इंदिरा गांधी कला केंद्र सेक्टर 6 नोएडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सरकार की उपलब्धियों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजन के अवसर पर इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में नोएडा विधायक पंकज सिंह, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला अध्यक्ष विजय भाटी, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एसबी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी हेमंत कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल सोनी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा कि योगी सरकार को आज साढ़े 4 पूरे हो गए है। उत्तर प्रदेश में बहुत तेजी से विकास हुआ है। खासबात यह है कि गौतमबुद्ध नगर में 2017 से पहले जो निवेशक, उद्यमियों को डरा लगा रहता था, उसको यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खत्म किया है। आज गौतमबुद्ध नगर में बहुत तेजी उद्योग लगाए जा रहे है। हमारी कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। रोजगार पैदा हुआ है, गौतमबुद्ध नगर के निवासियों को अपने जिले में ही रोजगार मिला है।

डॉ महेश शर्मा ने कहा कि विकास कार्य की बात करें तो हमारे जिले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने वाला है, जिससे लाखों की संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा। शिक्षा जगत की बात करें तो गौतमबुद्ध नगर में सरकारी संस्थानों को मजबूत किया है, सभी को हाईटेक बनाया गया है, जिससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा मिल सकें।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो वादा किया, उसको पूरा किया। हमारी तीनो प्राधिकरण विकास कार्यो को पूरा करने में लगी हुई है, रुकी हुई परियोजनाओं को पूरा करने में लगे हुए है। सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा को मजबूत किया है। हमारे गौतमबुद्ध नगर का नाम देश और विदेशों में हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में निवेश करने के लिए अब उद्यमी खुश है, जिसका श्रेय यूपी के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने कहा कि नोएडा में बहुत तेजी से विकास हुआ है। निवासियों की समस्याओं को बहुत तेजी के साथ निस्तारण किया गया है। नोएडा में भ्रष्टाचार खत्म हुआ है, क्योंकि हमारे योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि गलत काम होने नही देंगे, सही काम को रुकने नही देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.