नोएडा पुलिस का सराहनीय कदम, एंबुलेंस के लिए बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 14 मिनट में पहुँचाया ट्रांसप्लांट के लिए लिवर
Ten News Network
नोएडा :– नोएडा पुलिस ने एक बार फिर दिल जीतने वाला काम किया है, पेशंट की जान बचाने के लिए पुलिस ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से ब्रेन डेड 30 साल के डोनर का लिवर नोएडा के एक अस्पताल लाने में मदद की।
बता दे की नोएडा सेक्टर-128 स्थित जेपी अस्पताल तक लिवर 14 मिनट में पहुंचाया, यहां भर्ती लुधियाना के 36 साल के मरीज का लिवर ट्रांस्पालंट किया जाना था। बीच रास्ते कोई परेशानी न आए, इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बना दिया और एंबुलेंस की स्पीड तेज रखने के लिए पूरा रास्ता खाली करा दिया।
जानकारी के मुताबिक, जेपी अस्पताल में एक मरीज का लिवर ट्रांसप्लांट होना था, ऐसे में गंगाराम अस्पताल में ब्रेन डेड एक मरीज से परिवार से सहमति ली गई कि उसका लिवर लिया जा सके, इसके बाद दूसरे मरीज के परिजनों की उम्मीद जगी।
लिवर प्रत्यारोपण एवं सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के एसोसिएट ने मीडिया को बताया है कि तुरंत अस्पताल के एडवाइसर्स से कॉन्टैक्ट किया गया ताकि लिवर अवेलेबल कराया जा सके, सारी फॉर्मेलिटी पूरी करने के बाद दिल्ली और नोएडा पुलिस की मदद से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लिवर जेपी अस्पताल तक पहुंचाया जा सका, पुलिस की मदद से लिवर चिल्ला बॉर्डर से सेक्टर-128 तक 14 मिनट में पहुंचाया गया।
ट्रैफिक पुलिस डीसीपी ने कहा कि जैसे ही उन्हें इस बात की सूचना दी गई, उन्होंने टीम को पहले ही अलर्ट कर दिया। इसके बाद निर्देशानुसार एंबुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, इस काम की जिम्मा ट्रैफिक इंस्पेक्टर आशुतोष के पास था, उन्होंने चिल्ला बॉर्डर एंबुलेंस को रिसीव किया और ग्रीन कॉरिडोर बनाते हुए जेपी अस्पताल तक पहुंचाया।
