ग्रेटर नोएडा : पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेने और पिटाई के मामले में दो कॉन्स्टेबल पर मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार

Ten News Network

ग्रेटर नोएडा :– गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर ने अपने विभाग पर बड़ी कार्यवाही की है, आपको बता दें कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पशुओं से भरी गाड़ी लेकर जाने वाले चालक से 400 रुपए की रिश्वत लेने के बाद उसको पीटने वाले दो सिपाहियों ताराचंद व ज्ञान सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

 

वही इस कार्रवाई के बाद जिले में तैनात पुलिसकर्मियों में हलचल मच गई है। कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर सिरसा के समीप पीसीआर पर तैनात दो पुलिसकर्मी ताराचंद्र और ज्ञान सिंह की ड्यूटी लगी थी। तभी वहां से पशुओं को लेकर निकल रही गाड़ी के चालक अरविंद सैनी निवासी राजस्थान ने बतौर रिश्वत पुलिसकर्मियों को 400 रुपए दिए।

 

आरोप है कि रिश्वत लेने के बाद पुलिसकर्मी उग्र हो गए और कहा कि इससे पहले जो दस चक्कर लगाए हैं उसके 4000 रुपए कहां है, चालक ने मना किया कि वह इससे पहले कोई चक्कर लेकर नहीं गया है तो पुलिसकर्मियों ने उसको बुरी तरह से पीटा।

 

गुस्साए चालक ने पुलिस के आला अधिकारियों को फोन कर मामले की सूचना दी और कासना कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख आला अधिकारियों ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया।

 

दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक ने बताया कि दोनों सिपाहियों ने रिश्वत लेने के बाद चालक को पीटा था। सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.