विधानसभा चुनाव से पहले योगी का बड़ा ऐलान, दो बहनें साथ पढ़ रही हैं तो एक की होगी फीस माफ

Ten News Network

लखनऊ :– यूपी में 2022 को विधानसभा के चुनाव होने वाले है, जिसको लेकर हर पार्टी के नेता अपनी तैयारियों में जुटे हुए है। वही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है, उन्होंने शिक्षा को लेकर बड़ी घोषणा की है।

 

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निजी स्कूलों में अगर दो बहनें एक साथ पढ़ रही हैं, उनमें से एक की फीस माफ हो। अगर निजी स्कूल नहीं करते तो सम्बंधित विभाग ऐसी एक छात्रा की ट्यूशन फीस देने का काम करें। कोई जरूरत मंद बच्चा छूटने न पाए।

 

 

साथ ही उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर इसके लिए नोडल अधिकारी बनाए जाएं। इसके साथ ही सरकारी विद्यालयों में महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया जाए। इस दौरान योगी ने कहा कि आज हम सबके लिए आजादी के आन्दोलन के दो महान योद्धाओं की जयंती मनाने का दिन है। मैं गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन करता हूं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आजाद करवाया।

 

 

सीएम योगी ने कहा कि हम सब आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। यह हम सबके लिए आत्म अवलोकन का अवसर है कि हम सबने इस देश के विकास के लिए अपना कैसा और कितना योगदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्तूबर 2014 को स्वच्छता अभियान शुरू किया। यह अब एक मिशन बन गया।

 

 

मैंने खुद देखा है कि यूपी के 38 जिलों में दिमागी बुखार से हर साल सैकडों मासूम दम तोड़ रहे थे। लेकिन प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की वजह से उनकी प्रेरणा से 38 जिलों में दिमागी आ 97% नियंत्रित हो चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.