डायल 112 में गौतमबुद्ध नगर की पुलिस ने प्राप्त किया प्रथम स्थान, कम समय मे की जाती थी सहायता प्रदान

Ten News Network

नोएडा :– नोएडा पुलिस ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले का नाम रोशन किया है। जी हाँ नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के पीआरवी वाहनों द्वारा कम समय में जल्दी सहायता पहुंचाने का काम किया, जिसके चलते गौतमबुद्ध नगर की पुलिस ने तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

बता दे कि नोएडा में कमिश्नरी लागू होने के बाद से नोएडा पुलिस की कार्यशैली में बदलाव आया है। उसी का नतीजा है कि रेस्पान्स टाईम में लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रही है।

 

पूरे प्रदेश के यूपी 112 के रेस्पान्स टाईम में सितम्बर माह में कमिश्नरेट नोएडा पुलिस ने एक बार फिर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बीते माह भी नोएडा कमिश्नरेट प्रथम स्थान पर ही रहा था।

 

वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 450-500 समस्या प्राप्त होती है। जिनको कमिश्नरेट पुलिस डायल 112 के 66 चार पहिया पीआरवी, 51 दो पहिया पीआरवी तुरंत मौके पर पहुंचकर सहायता प्रदान व समस्या का निस्तारण की जाती है।

 

महिलाओ की सुरक्षा को देखते हुए 6 महिला पीआरवी चलती है और हाईवे पर सुरक्षा, तुरन्त रेस्पान्स के लिये 4 पीआरवी ईस्टर्न-पैरीफेरल पर और 2 पीआरवी यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौजूद रहती है। सितम्बर माह में यूपी 112 के रेस्पान्स टाइम में कमिश्नरेट नोएडा ने 4 बार पीआरवी ऑफ द डे का खिताब भी प्राप्त किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.