सुपरटेक एमराल्ड मामले में नोएडा प्राधिकरण के 26 अधिकारियों की पाई गई संलिप्पता, कार्यवाही हुई शुरू

Ten News Network

नोएडा :– सुपरटेक एमराल्ड मामले में एसआईटी ने शासन को रिपोर्ट सौंप दी है। जांच के आधार पर दोनों टावरों के निर्माण में बरती गई अनियमितता में 26 अधिकारियों की संलिप्पता पाई गई है। जिसमें दो अधिकारियों की मौत हो चुकी है।

 

20 अधिकारी सेवानिवृत हो चुके है। सेवारत 4 अधिकारियों में से एक अधिकारी पूर्व में निलंबित किया जा चुका है। तीन अधिकारियों को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सेवानिवृत्त अन्य अधिकारियों के खिलाफ नियमों को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही करने के आदेश दिए है।

 

जांच समिति की संस्तुती पर शासन द्बारा नोएडा प्राधिकरण में संलिप्त ‘ पाए गए अधिकारियों में दो वास्तुविद और सुपरटेक के 4 निदेशकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए विवेचना के निर्देश दिए गए है।

 

वही, उप्र औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनीयम 1976 व उप्र अपार्टमेंट अधिनियम 2010 के प्राविधानों के उल्लंघन के दृष्टिगत नोएडा प्राधिकरण व सुपरटेक लि. के संलिप्पत पाए गए अधिकारियों के खिलाफ दोनो अधिनियमों के तहत सक्षम न्यायालय में परिवाद दाखिल करने के निर्देश दिए गए है।

 

यही नहीं, दोनों वास्तुविदों के खिलाफ काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर को भी तत्काल जानकारी दी जाए। वहीं 7000 वर्गमीटर जमीन जिसे सुपरटेक द्बारा अतिक्रमण कर अवैध रूप से प्रयोग कर रहा था। प्राधिकरण को निर्देश दिए गए हैं कि आगामी 15 दिनों में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए और जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.