ग्रेटर नोएडा में महिला के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस जाँच में जुटी
Ten News Network
ग्रेटर नोएडा :– ग्रेेटर नोएडा में अपराध का ग्राफ पिछले पांच दिनों में लगातार बढ़ रहा है। जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रसे वे से सटे एक गांव में रहने वाली 50 वर्षीय महिला गांव के पास स्थित जंगल में गई थी, जहां चार आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पीडि़त महिला को इलाज के लिए पहले जेवर में ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे नोएडा की जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने एक नामजद व तीन अज्ञात आरोपियों समेत कुल 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली जेवर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली (55) वर्षीय महिला गांव के पास स्थित जंगल में घास काटने के लिए गई थी। जहां उसी के गांव का एक व्यक्ति अपने जानवर चरा रहा था। जो कि गांजा व अन्य नशे का आदी है।
उसने ही जंगल में मौजूद अन्य तीन लोगों के साथ मिल कर महिला को पकड़ कर बंधक बना लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीडि़त महिला किसी तरीके से वहां से छूटकर गांव पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। महिला की हालत खराब होने पर उसे जेवर कस्बे के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे नोएडा के जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के बारे में पूछे जाने पर अपर पुलिस आयुक्त लॉ एंड आर्डर लव कुमार ने बताया कि एक नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। टीमे बना कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एक आरोपी पीडि़त महिला के गांव का है। पुलिस जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
वहीं डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि महिला की हालत अभी थोड़ी स्टेबल है। उसके होश में आने के बाद अन्य तीन आरोपी कौन कौन थे। इसकी जानकारी हो सकेगी। इस प्रकरण के संज्ञान में आते ही जेवर थाने में मुकदमा फौरन दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में हर पहलू को ध्यान में रखा जा रहा है।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.