सुखदेव राजभर, उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नहीं रहे

Ten News Network

उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और दीदारगंज के वर्तमान विधायक सुखदेव राजभर का सोमवार 18 अक्टूबर को लखनऊ में निधन हो गया। सुखदेव राजभर लंबे समय से बीमार थे और निजी अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था।

सुखदेव राजभर 5 बार विधायक रह चुके है। वो लालगंज से 3 बार विधायक रह चुके हैं, और दीदारगंज से 2 बार विधायक रह चुके हैं। सुखदेव राजभर 2007 से 2012 तक मायावती के शासन में उत्तर प्रदेश के स्पीकर भी रह चुके हैं। और साथ ही सुखदेव राजभर ने मायावती, कल्याण सिंह और मुलायम सिंह यादव की कैबिनेट में मंत्री पद भी संभाल था।

सुखदेव राजभर के निधन पर कई नेताओं ने ट्वीट कर दुख जताया। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक व्यक्त करते हुए कहा

“उत्तर प्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं माननीय विधायक श्री सुखदेव राजभर का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें”
ॐ शांति!

Leave A Reply

Your email address will not be published.