नोएडा में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जाँच में जुटी

Ten News Network

नोएडा :– नोएडा में एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है, कल ईद के मौके पर नोएडा ने सेक्टर 20 अन्तर्गत इलाके में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

 

नोएडा पुलिस के सेक्टर 20 की पुलिस टीम इस मामले की तफ़्तीश के लिए इस वीडियो की जांच कर रही है, इसके साथ ही लोगों और नारेबाजी लोकेशन की भी उपयुक्त तरीके से जांच करवा रही है।

 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि कुछ लोग ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे हैं। इस दौरान कुछ लोगों के हाथ में पाकिस्तान के झंडे भी दिखाई दे रहे हैं।

 

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने वीडियो की जांच करने के आदेश दिए। वायरल वीडियो में सुना जा सकता है कि लोगों ने कई बार पाकिस्तान जिंदाबाद की नारे लगाए हैं। वीडियो कुछ लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी, जिसके बाद वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है।

नोएडा पुलिस का कहना है कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है, इस मामले में पुलिस काफी गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.