एसीपी श्याम जीत सिंह ने नोएडा सेक्टर 48 का किया दौरा, कहा कानून से जुड़ी समस्याओं का जल्द निकालेंगे हल

Ten News Network

नोएडा सेक्टर 48 में 21 अक्टूबर को आर डब्लू ए – बी सी डी ने पुलिसकर्मियों के साथ दौरा किया।

एसीपी श्याम जीत सिंह, थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह समेत बीट कॉन्स्टेबल नरेंद्र सिंह और अन्य पुलिसकर्मी इस दौरे में शामिल हुए।

इस दौरे में इन्होंने सेक्टर 48 की स्थिति को अच्छे प्रकार से देखा। दौरे का मूल्य उद्देश्य सेक्टर की समस्या और स्थिति को देखने व सुधारने का था |

इसके साथ ही आर डब्लू ए – बी सी डी, नोएडा सेक्टर 48 के पदाधिकारियों के साथ सेक्टर 48 की कानूनी व्यवस्था पर विचार विमर्श हुए और साथ ही इसकी समीक्षा भी की गई।

एसीपी श्याम जीत सिंह ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही सारी समस्याओं का उचित हल निकालेंगे और एक चरणबद्ध कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

एसीपी ने कहा कि वह आर डब्लू ए- बी सी डी, नोएडा सेक्टर 48 के पदाधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर सेक्टर 48 के कानून से जुड़ी समस्याओं का प्रभावी हल निकालेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.