New Delhi: दिल्ली के व्यापारियों को दिवाली के मौके पर मख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा तोहफा दिया है। दिवाली से ठीक एक दिन पहले ये राजधानी दिल्ली के व्यापारियों, उद्योगपतियों और कारोबारियों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी मानी जा रही है। अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो के माध्यम से कहा कि हम अपने दिल्ली के कारोबारी, उद्योगपतियों, व्यापारियों का कारोबार बढ़ाने के लिए नई पहल करने जा रहे हैं। हम दिल्ली बाजार नाम से नई वेबसाइट पोर्टल तैयार कर रहे हैं। इसमें हर दुकान को, हर प्रोफेशनल को, हर संस्थान को जगह मिलेगी। अगर किसी की दुकान है तो उस वेबसाइट पर वह अपने प्रोडक्ट को डिस्प्ले कर सकता है।
केजरिवाल ने कहा कि इस पोर्टल के जरिए आप अपनी सर्विसेज दिल्ली, देश और दुनिया के लोगों तक पहुंचा सकते हैं। इस पोर्टल पर वर्चुअल बाजार तैयार किए जा रहे हैं, जैसे दिल्ली में खान मार्केट है वैसे इस पोर्टल पर वर्चुअल खान मार्केट बनाया जाएगा। जैसे लाजपत नगर मार्केट है ऐसे ही इसमें वर्चुअल लाजपत नगर मार्केट बनेगा।
केजरीवाल ने कहा की आप इस पोर्टल के अंदर जाकर मार्केट के अंदर जाकर दुकान में शॉपिंग करके आ सकते हैं। इस पोर्टल के बहुत से फायदे हैं जैसे दिल्ली के हर व्यापारी उद्योगपति का सामान और सेवा पूरी दुनिया तक पहुंच सकेगा और लोग खरीद सकेंगे। इससे हमारे दिल्ली के लोगों का सामान और सेवा पूरी दुनिया तक पहुचेगी।
आप चाहे तो बाजार के हिसाब से जाकर मार्केट में वर्चुअल ही घूम सकते हैं या फिर प्रोडक्ट के हिसाब से सर्च कर सकते हैं और सामान खरीद सकते हैं। किसी खास दुकान से सामान खरीदना है तो आप पोर्टल पर दुकान का नाम टाइप करेंगे तो दुकान उपलब्ध हो जाएगी।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इसमें हम एग्जीबिशन लगा सकते हैं, जो दुनिया भर में देखी जाएगी। अभी तक सिर्फ प्रगति मैदान में एग्जिबिशन होती है जिसमें तीन से चार प्रोडक्ट की ही एग्जिबिशन होती है। अब आप अपने घर बैठे अपने फोन पर किसी भी दुकान के सारे प्रोडक्ट देख सकते हैं। दुनिया में इस तरह का पोर्टल पहली बार बनाया जा रहा है, जिसमें दिल्ली के सभी प्रोडक्ट और सभी सर्विसेज होंगी जो पूरी दुनिया के सामने होंगी।
सीएम ने कहा कि मुझे लगता है इस से दिल्ली की जीडीपी बहुत तेजी से बढ़ेगी, टैक्स कलेक्शन बहुत तेजी से बढ़ेगा, रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे।