नोएडा पुलिस ने कुख्यात अपराधी समेत तीन शातिर लूटेरों को किया गिरफ्तार, पढें पूरी खबर

Ten News Network

नोएडा :– नोएडा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। आपको बता दें कि नोएडा पुलिस ने सूचना के आधार पर दो हिस्ट्रीशीटर सहित तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचे, एक चाकू और कार बरामद की है।

 

नोएडा जोन के एसीपी-2 रजनीश वर्मा ने बताया कि नोएडा सेक्टर-24 थाना पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर-12 नोएडा राजकीय इंटर कॉलेज के पास से तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान सैनी सुनपुरा थाना ईकोटेक-3 निवासी राहुल शर्मा जो कि जनपद गौतमबुद्धनगर का हिस्ट्रीशीटर है, पांचली खुर्द, मेरठ निवासी शिवम शर्मा जो थाना जानी, मेरठ का हिस्ट्रीशीटर है और ग्राम अहेडा, जिला बागपत निवासी राम उर्फ थाम सिंह उर्फ आर्यन गुर्जर के रूप में हुई है।

 

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी नोएडा में दीपावली त्योहार के दौरान आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए वैगनार कार में अवैध शस्त्रों के साथ घूम रहे थे। आरोपी राहुल शर्मा पर नोएडा के विभिन्न थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। राम उर्फ थाम सिंह उर्फ आर्यन गुर्जर पर बागपत में 6 और शिवम शर्मा पर मेरठ और नोएडा में 9 मुकदमा दर्ज है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.