डॉ महेश शर्मा और नोएडा का साथ बढ़ा चार दशक की ओर, कायम की उत्कृष्टता और सेवाभाव की मिसाल
Ten News Network
नोएडा के विकास पुरूष, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने हॉल में ही नोएडा में अपने कार्यकाल के गौरवशाली 39 वर्ष पूर्व किये। इस दौरान अपने सफऱ को साझा करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक हृदयस्पर्शी पोस्ट शेयर करी।
शहर के साथ अपने सफर को बयान करते हुए उन्होंने कहा, “आज मैंने नोएडा की पावन भूमि में 39 वर्ष पूरे किए है, यानि अपने जीवन का दो तिहाई हिस्सा। 1 नवंबर 1982 को जब मैं नोएडा आया था तब से लेकर आज तक क्षेत्र के ने इतना कुछ दिया जिसका कर्ज चुकाना आसान नहीं है। ”
’26 वर्षों तक दादा जी और पिता जी सपरिवार “कानपुर” उत्तर प्रदेश में रहे, जहाँ पिता जी की शिक्षा-दीक्षा हुई। मेरा बचपन राजस्थान के अलवर जिले के एक छोटे से गांव मनेठी में गुजरा, जहाँ से मेरी मिडिल कक्षा तक की पढ़ाई हुई। मेरे ननिहाल नारनौल, हरियाणा में नाना-नानी से प्यार-दुलार मिला”, उन्होंने लिखा।
इसके बाद उन्होंने अपनी शिक्षा-दीक्षा पर बात करते हुए लिखा, “दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से MBBS की शिक्षा प्राप्त की, तो “वाराणसी” उत्तर प्रदेश से रिश्ता परिणय सूत्र में बधने से जुड़ा। राजस्थान की मिट्टी की महक, कानपुर से रिश्तों की विरासत और वाराणसी से माँ गंगा का आशीर्वाद लेकर नोएडा की माटी से अपने नए जीवन की शुरुआत की।”
“माता-पिता के आशीर्वाद और सभी क्षेत्रवासियों के सहयोग से पिछले 39 वर्षों में मुझे बहुत कुछ मिला है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे एक चिकित्सक, विधायक, सांसद एवं केंद्रीय मंत्री के रूप में यहाँ की जनता की सेवा करने का सौभाग्य मिला। इस शहर और यहाँ के लोगों से मिले असीम प्रेम,स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास के लिए ह्रदय से धन्यवाद देता हूँ।,” डॉ शर्मा ने बताया।
उनके इस भाव को छेत्रवासियों ने भी भूरी-भूरी प्रसंशा करी।
सरिता शर्मा ने कहा, “आपने नोएडा को चिकित्सा एवं जन प्रतिनिधित्व के क्षेत्र में नई पहचान दी है। आगे के लिए भी अनंत शुभकामनाएं!”
कुमार रोहन ने इस अवसर पर लिखा, “बहुत बहुत शुभकामनाएँ 💐💐 ।सच तो ये भी है की जिस तरह से आपके प्रयास से गौतमबुद्धनगर में विकास हुआ है वो काबिले तारीफ़ है।हमें आप पे पूरा गर्व है।डॉक्टर के रूप मे हमें सांसद मिला और आपने कोरोना महामारी में बहुत लोगों की हर सम्भव मदद कि और जीवन बचाई ।”
सुभाष भाटी ने भी नोएडा के साथ उनके रिश्ते की प्रसंशा करते हुए कहा, “अपने भी इस क्षेत्र को बहुत कुछ दिया है ये रिश्ता प्रेम और स्नेह के बंधन से बधा है बहुत लम्बा चलेगा।”
इस विषय पर प्रेमचंद शर्मा ने भी लिखा, “माननीय मंत्री जी यह हमारा सौभाग्य है कि हमें आप जैसे मार्गदर्शक एवं विकास पुरुष अभिभावक मिले आप के अथक प्रयासों से एक हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति हवाई जहाज यात्रा रूपी एवं विकास रूपी दोनों उड़ान भर सकेगा इसके लिए हम आपका कोटि कोटि वंदन करते हैं जी”