नशे के खिलाफ निकाला जूलुस
गे्रटर नोएडा। मंगलवार को निर्भय स्वास्थ सेवा की ओर से सैकड़ों महिला व लोगों के साथ नशे के खिलाफ एक जूलुस निकाला। जहां तहसील परिसर में पहुंच डीएम के नाम एसडीएम को एक ज्ञापन दिया।
जेवर में मंगलवार को निर्भय स्वास्थ सेवा की ओर से नशे के खिलाफ एक जूलुस निकाला। जूलुस दाऊजी मंदिर से शुरू होकर बाजर, मुख्य चैराहा, झाझर रोड होता हुआ तहसील पहुंचा। संस्था के अध्यक्ष पवन कुमार स्वामी परमानंद ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार को बंद किया जाए। अवैध कारोबारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाय। अवैध कारोबार करने वाले का नाम कोई भी बताये उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए। साथ ही नाम बताने वाले को सुरक्षा प्रदान की जाए। सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर धूम्रपान व नशीले पदार्थो का सेवन करने वालों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जाए। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में खुली हुई शराब की सभी उप दुकानों को बंद किया जाए। साथ ही उन्होने बताया कि शराब व नशीले पदार्थो का सेवन करने के बाद अभद्रता करने वाले व्यक्तियों के साथ कठोर कार्यवाही करते हुऐ जेल भेजा जाए आदि मांगों को लेकर डीएम के नाम एसडीएम सतीश चंद को एक ज्ञापन दिया। इस मौके पर गंगा प्रसाद शर्मा, संजय शर्मा, अशोक शर्मा, नारायन सिंह, हरकिशन, सुनीता देवी, सुधा देवी, सरोज देवी, शिवम, सम्राट, लखनदास, काली आदि सैकड़ों महिलाए व पुरूश मौजूद थे।
Comments are closed.