विकास के मामले में पुरे देश में नंबर 1 नोएडा, पिछले 5 वर्षो में 20,000 करोड़ की परियोजनाओं ने शहर को दी नयी ऊँचाई: सीईओ रितु माहेश्वरी
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Noida (07/01/2022): गुरुवार को नोएडा क्षेत्र के विकास के लिए 276 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारम्भ करते हुए नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा कि सभी के सहयोग से नोएडा प्राधिकरण ने बहुत लंबी विकास की यात्रा तय की। नोएडा में जो विकास कार्य हुए है उनका प्रदेश में तो क्या देश में भी कोई मुकाबला नहीं है।
उन्होंने कहा कि 15 हजार करोड़ के ऊपर के कार्यों को पौने 5 वर्षों में धरातल पर उतारना अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए मैं पूरी टीम को बधाई देना चाहूंगी। जो भी विकास कार्य यहां हो रहे हैं वह नेशनल नहीं इंटरनेशनल लेवल के हो रहे हैं चाहे वो पार्किंग का काम हो या सार्फाबाद में 55 करोड़ की लागत से बनाया गया स्टेडियम हो।

नोएडा अथॉरिटी के द्वारा जितने भी कार्य किए जा रहे हैं उन सभी में यही प्रयास किया जा रहा है कि वह गुणवत्ता पूर्वक हो और वह हर सुविधा युक्त हो। ताकि जिस वर्ग के लिए, क्षेत्र के लिए कार्य किए जा रहे हैं उनको इनका पूर्ण लाभ मिले।
ट्रैफिक की समस्या पर रितु माहेश्वरी ने कहा, “जगह-जगह अंडरपास, एलिवेटेड रोड़, फ्लाईओवर प्राधिकरण बनवा चुका है। एक क्रोसिंग जिसको आज फॉर्मर्ली ओपन किया गया है, जो लगभग 60 करोड़ की लागत से बनी है, उसको उपयोग के लिए पहले ही खोल दिया गया है। निश्चय ही इसका लाभ नोएडा में रहने वाले लोगों के साथ साथ, नोएडा से ग्रेटर नोएडा और दिल्ली जाने वाले लोगों को भी मिल रहा है। और जो भी परियोजना आ रही है उनका यही उद्देश्य है कि वह पब्लिक के उपयोग की हो और पब्लिक को उससे ज्यादा से ज्यादा लाभ हो।”
आद्योगिक निवेश के बारे में बात करते हुए रितु माहेश्वरी ने कहा कि नोएडा एक इंडस्ट्रियल शहर है, तो उद्योगों को यहां स्थापित करना और गति देना अथॉरिटी का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि 5 वर्षों में 25 हजार करोड से ऊपर का निवेश नोएडा क्षेत्र में आया है। बहुत सारी मल्टीनेशनल कंपनियां यहां स्थापित हुई है जो यहां निवेश कर रही है। लगभग 1 लाख लोगों को रोजगार देने की परिकल्पना 23 हजार करोड के निवेश में हैं तो इसी उद्देश्य से औद्योगिक क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है। साथ ही म्यूनिसिपल सेवाएं भी बेहतर हो इसपर भी काम किया जा रहा है। जिसमें रेगुलर साफ सफाई, प्लांटेशन और अन्य म्यूनिसिपल सेवाएं है जल आपूर्ति को बेहतर बनाने का प्रयास है।
इस वर्ष होने वाले कामों के बारे में सीईओ रीतु माहेश्वरी ने कहा कि इस साल शासन से अनुमति मिलते ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा के मेट्रो रूट को एक साथ जोड़ा जाएगा।

अंत में उन्होंने कहा कि 20 हजार करोड़ के कार्य, नोएडा प्राधिकरण और सभी के सहयोग से नोएडा धरातल पर उतरे हैं । इसके लिए मैं नोएडा प्राधिकरण की पूरी टीम और नोएडा निवासियों को बधाई दे देती हूँ। मेरी सभी से अपील है कि विकास कार्यों को बढ़ावा देने में प्राधिकरण का सहयोग करें।