भारत ने चीन को दिया तगड़ा झटका, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले 54 चाइनीज एप्प पर लगाए प्रतिबंध

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, (14/02/22): भारत ने एक बार फिर तगड़ा झटका दिया है। केंद्र की मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले करीब 54 मोबाइल एप्स पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। सरकार के इस कदम से राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती मिलने के साथ ही भारतीय सीमाओं पर विस्तारवादी नीति के तहत पैठ बनाने वाले चीन को आर्थिक तौर पर भी बड़ा नुकसान पहुंच सकता है।

केंद्र की मोदी सरकार ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले चीन के 54 मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. सरकार की ओर से चीन के जिन 54 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है, उनमें स्वीट सेल्फी एचडी, ब्यूटी कैमरा, सेल्फी कैमरा, इक्वलाइज़र और बास बूस्टर, सेल्सफोर्स एंट के लिए कैमकार्ड, आइसोलैंड 2 : एशेज ऑफ टाइम लाइट, वाइवा वीडियो एडिटर, टेनसेंट एक्सरिवर, ओनमोजी चेस, ओनमोजी एरिना, ऐपलॉक, डुअल स्पेस लाइट आदि शामिल हैं।

भारतीय सेना की ओर से हमेशा यह जानकारी साझा की जा रही है कि अरुणाचल प्रदेश में चीन गांव बसाने के साथ भूटान और तिब्बत के रास्ते अपने रेलमार्ग का विस्तार कर रहा है. इसके साथ ही, वह भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा में सेंध लगाने के लिए अपने मोबाइल ऐप्स का लगातार इस्तेमाल कर रहा है। सरकार ने इसी के मद्देनजर उसके अन्य ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.