पंकज सिंह के बैनर्स से पटा लखनऊ, मंत्रिमंडल में बड़े पद के लिए दावेदारी

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (24/03/2022): प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित पाँच कालिदास मार्ग राजनीतिक रूप से उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थल है। यहाँ स्थित गोल चक्कर के एक तरफ़ मुख्यमंत्री आवास है तो दुसरी सड़क वीवीआइपी गेस्ट हाउस और तीसरी विधानसभा की तरफ।

इस अत्यंत महत्वपूर्ण राजनीतिक सरगर्मियों वाले क्षेत्र में जो एक चेहरा अब बरबस ही हर ओर नजर आ रहा है वह है नोएडा के विधायक पंकज सिंह का।

चाहे वह लोहिया पथ हो या विधानसभा से हजरतगंज जाने वाला मार्ग, हर ओर सिर्फ पंकज सिंह को बधाई देने वाले पोस्टर्स की भरमार है।

राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि रिकॉर्ड वोट से जीत कर आए नोएडा विधायक के समर्थकों द्वारा इन तरीकों से आलाकमान के सामने पंकज सिंह को महत्वपूर्ण मंत्रालय देने के लिए गुजारिश की जा रही है। हालांकि किसी भी पोस्टर पर प्रेषक या बधाई देने वाले व्यक्ति या संगठन का नाम अंकित नही है।

बरहाल पंकज सिंह अपनी लोकप्रियता, कार्य कुशलता और कार्यकर्ताओं में पैठ कि वजह से वैसे भी मंत्रिपद की दौड़ में बेहद आगे हैं। परंतु परिवारवाद पर मुखर रहने वाली पार्टी के लिए राजनाथ सिंह के केंद्रीय मंत्रिमंडल में वरिष्ठ पद पर होते हुए उनके पुत्र को एक महत्वपूर्ण पद देना विपक्षी दलों के लिए हमलावर होने और पार्टी को घेरने की वजह दे सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.