बीजेपी ने ठुकराए द्वेषपूर्ण कार्यवाही के दावे, कहा सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने जनहित को रखा सर्वोपरि

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (29 सितंबर 2022): श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी के वायरल हो रहे एक वीडियो के बीच, नोएडा बीजेपी ने उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का खंडन करते हुए दोहराया है की पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नॉएडा संसद डॉक्टर महेश शर्मा ने किसी भी जाती बिरादरी अथवा व्यक्ति के खिलाफ कोई भी द्वेषपूर्ण कार्यवाही नहीं करी है और पार्टी इस पुरे प्रकरण की सीबीआई या किसी अन्य सक्षम एजेंसी से स्वतंत्र जांच की मांग करती है।

ज्ञात हो की अनु त्यागी ने बेबुनियाद आरोप लगाया है कि नोएडा के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के इशारे पर उनके पति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, और उन्हें भी अपनी जान का खतरा है।

भाजपा ने उनके आरोपों का जोरदार खंडन करते हुए कहा है कि यह कारवाई उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा तथ्यों पर आधारित की गई थी, और सांसद महेश शर्मा केवल अपने सहयोगियों के साथ खड़े होकर अपना संसदीय कर्तव्य निभा रहे थे।

 

उन्होंने यह भी बताया कि नोएडा निवासी के रूप में, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉक्टर महेश शर्मा अनु त्यागी के भी सभी अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं, और अगर उनके साथ कोई अन्याय होता है तो वे उनके साथ भी पुरजोर रूप से साथ खड़े रहेंगे।

इसके साथ ही जिला भाजपा ने राज्य के मुख्यमंत्री से पूरी घटना की स्वतंत्र जांच के आदेश देने की मांग की है, जो सच्चाई को सामने ला सके और डॉ शर्मा की भूमिका के बारे में संदेह को दूर कर सके, जिन्होंने बिना किसी पूर्वाग्रह के और केवल नोएडा निवासियों के कल्याण के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाए है ।

एक प्रेस रिलीज़ द्वारा पार्टी ने यह बात भी पूरी तरह सामने रखी है की डॉक्टर शर्मा सिर्फ निवासियों की शिकायतों पर एक सजग जनप्रतिनिधि के तौर पर उनके साथ खड़े थे और क़ानूनी कार्यवाही में उनका कोई हस्तक्षेप नहीं था.

इस बीच, गिरफ्तार किए गए स्थानीय राजनेता श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी, नोएडा के सेक्टर 93 बी में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में अपने अपार्टमेंट के सामने आम बगीचे में ताड़ के पेड़ लगाने के बाद साथी निवासियों के साथ एक नए विवाद में पड़ गई है। उन्हें एक किसान समूह और एक जाति आधारित संघ का भी समर्थन मिला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.