15 हजार से अधिक लोगों ने प्रदर्शनी में हिस्सा लिया।
ग्रेटर नोएडा। एक्सपो मार्ट में आयोजित चार दिवसीय वल्र्ड डेंटल कांग्रेस में 15 हजार से अधिक स्टूडेंट्स, रिसचर्स, एक्जीविटर्स और डेंटिस्ट ने हिस्सा लिया, जो विश्व भर में आयोजित हुए अब तक के कांग्रेस का एक रिकाॅर्ड बताया जा रहा है।
बीते 11 सितम्बर को एफडीआई वल्र्ड डेंटल कांग्रेस का राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उद्घाटन किया था। इस डेंटल कांग्रेस में करीब 137 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है। भारत में यह दूसरा मौका है, जब वल्र्ड डेंटल कांग्रेस का आयोजन किया गया है। पहले दिन से ही एक्जीविशन में दंत रोग से जानकारी जुटाने वालों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी और आखिरी दिन तक एक्जीविटर्स को मायूसी नहीं मिली। दर्शकों का एक्जीविटर्स को भरपूर प्यार मिला और आखिरी दिन तक प्रदर्शनी को देखनों वालों की तादात 15 हजार के पार पहुंच गई। इंडियन डेंटल असोसिएशन (आईडीए) के जनरल सेके्रटरी डाॅ. अशोक ढोगले ने बताया कि शुक्रवार की शाम तक 11 हजार से अधिक लोगों ने प्रदर्शनी में हिस्सा लिया था। पिछले दो दिनों में 4 हजार से अधिक लोग प्रदर्शनी देखने पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह संख्या विश्व भर में अब तक हुए सम्मेलन में सबसे अधिक है। कांग्रेस को लेकर स्टूडेंट्स में सबसे अधिक चार्म देखने को मिला। देश भर की यूनिवर्सिटीज से डेंटीस्ट का कोर्स करने वाले स्टूडेंट्स प्रदर्शनी को देखने के लिए पहुंचे। स्टूडेंट्स ने चाइना और जापान के एक्जीविटर्स द्वारा प्रदर्शित कुछ प्राॅडक्ट को लाजवाब बताया। स्टूडेंट्स का कहना है कि कई ऐसे प्राॅडक्ट यहां देखने को मिले, जो उन्हें टीचर्स से सुनने को भी नहीं मिला था। लेजर से इलाज के तरीकों में काफी प्रोग्रेस देखने को मिला है।
Comments are closed.