उच्च अधिकारीयों से मामला छुपाने पर DCP CENTRAL NOIDA SUNITI को पद से हटाया, SHO बिसरख और दो सब इंस्पेक्टर को किया निलंबित!
टेन न्यूज नेटवर्क
सेंट्रल नोएडा
(07 अगस्त, 2024)
आज, 07 अगस्त 2024 को थाना बिसरख क्षेत्र में एक कैब चालक से पैसे लेने के मामले में को लक्ष्मी सिंह ने कार्रवाई की है। पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के आदेश पर एसीपी-2 बिसरख ने मामले की प्राथमिक जांच की और तथ्य सही पाए जाने पर थाना बिसरख में मामला दर्ज किया गया है। इसमें प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षक अमित मिश्रा और उसके दो अन्य साथियों अभिनव और आशीष के खिलाफ कार्रवाई की गई है। घटना में शामिल दो गाड़ियों, स्कार्पियो और हुंडई वेन्यू को सीज कर दिया गया है और अमित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके अन्य दोनों साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।
घटना के दो दिन तक संज्ञान न लेने और उच्च अधिकारियों से मामले को छुपाने पर डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा श्रीमती सुनिति को पद से हटा दिया गया है और श्री शक्ति मोहन अवस्थी को नया डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा नियुक्त किया गया है। एसएचओ बिसरख, चौकी प्रभारी गौर सिटी-1 उपनिरीक्षक रमेश चंद्र और उपनिरीक्षक मोहित को निलंबित कर दिया गया है।
प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षक अमित मिश्रा को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों की दंड एवं अपील नियमावली 1991 के नियम 8(2)(b) के तहत सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।