उत्तर प्रदेश की बैंकों में पड़े ताले, विरोध-प्रदर्शन

लखनऊ।lokesh goswami tennews.in अलीगढ़ वेतन वृद्धि की माग को लेकर आज उत्तर प्रदेश की ज्यादातर बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। बैंकों पर ताला पड़ने से करोड़ों का लेन देन प्रभावित हुआ है। कर्मचारियों ने विभिन्न शहरों में पदयात्रा, जुलूस, नारेबाजी, आदि के जरिए विरोध प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर चार दिवसीय हड़ताल का दूसरा चरण उत्तर भारत की बैंक में हैं। इसके तहत बैंकों में हड़ताल की गई है। हड़ताल के चलते बैंकों में लेनदेन नहीं हुआ। सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ एटीएम पर उमड़ी है। अलीगढ़ में बैंक कर्मचारियों ने दोपहर में मैरिस रोड से लेकर स्टेट बैंक तिराहे तक मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन भी किया।

 

 

Comments are closed.