फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी

नोएडा : सेक्टर 49 में एक फ्लैट से बदमाश लाखों की ज्वेलरी, नकदी चुरा ले गए  पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है पुलिस के मुताबिक देवदत्त दास निजी कंपनी में काम करते है व परिवार के साथ सी-132 सेक्टर 49 में रहते है। शनिवार देर रात वह परिवार के साथ एक कमरे में सो रहे थे सुबह उठने पर पता लगा कि कमरे में चोरी हुई है पता लगा कि लाखों की ज्वैलरी, नकदी, लैपटाप, मोबाइल सहित अन्य किमती सामान चुरा ले गए  सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान पुलिस को पड़ोस के मकान में लगे एक सीसीटीवी कैमरे से कुछ तस्वीर मिली है। जिसमें चार बदमाश दिख रहे है।

Comments are closed.