39 गांवों के किसानों की पोल खोलो महापंचायत आज.
39 गांवों के किसान आज ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी का घेराव कर अथॉरिटी गेट पर ही भ्रष्ट अधिकारियों की पोल खोलों महापंचात करेगे। किसान सुबह 11 बजे प्राईवेट वाहन,बस, जीप टैक्टर आदि में सवार होकर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पहुंचेगे। किसानों की 11 मांगे शामिल है जिसमें यादव सिंह समेत तीनों अथॉरिटी के भ्रष्ट अधिकारियों की सीबीआई से जांच करा कर उनकी प्रॉपटी को जब्त कर जेल भेजे जाने की मुख्य मांग शामिल है। इसके अलावा किसानों की मांग है कि तीनों अथॉरिटी में भ्रष्ट अधिकारियों को सह देने वाले अधिकारियों का तबादला किया जाए। पोल खोलों महापंचायत के संयोजक रकम सिंह भाटी ने बताया कि इसमें बीजेपी किसान मोर्चा की मुख्य भूमिका रहेगी। किसान मोर्चा इस महापंचायत को सफल बनाने को लेकर एक सप्ताह से गांवों में किसानों से संपर्क कर रहा है। उन्होने बताया कि महापंचायत किसी नतीजे पर ही उठेगी। उन्होने बताया कि यादव राज में गांवों में सीवर लाईन डालने में अरबों रूपए की लूट खसौट मची थी। गांवों में डाले गए सीवर लाईन लोगों के जी का जंजाल बने हुए है। सीवर चालू नही हुए है। सीवरों का गंदा पानी गांवों की गलियों में बह रहा है। गांवों में ढाई मंजिल से उपर के मकान बनाने पर अथॉरिटी ने रोक लगा दी है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के हार्टीकल्चर विभाग में 225 करोड रूपए के घोटाले बाजों को सहानभूति पूवर्क बहाल कर दिया गया। जिन अधिकारियों पर आरोप सिद्ध हो गए हो उन अधिकारियों को सहानभूति पूर्वक कैसे बहाल किया जा सकता है। यह किसी डिकसनरी आरोप को बहाल किए जाने का शब्द है। उन्होने बताया कि किसानों की 11 मांगे है। जिनको मनवाने के लिए किसान महापंचायत करेगे।
Comments are closed.