कांग्रेस ने जमीन अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन किया।

जिला कांग्रेस कमेटी, महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा और यूथ विंग के आहवान के पर भूमि अधिग्रहण कानून-2013 पर लाये गये अध्यादेश के विरोध में सैंकडों किसान व कार्यकर्ताओं ने नोएडा के स्थित डी.एन.डी पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शित करते हुए डी.एन.डी के दो टोल बूथों को 1 घंटे तक शुल्क मुक्त कर दिया। भूमि अधिग्रहण कानून 2013 की पृष्ठ भूमि में विगत कई सालों से देश भर में हजारों किसान आंदोलन हुए, नंदीग्राम, सिंगूर, जिकपुर और भटटा पारसौल में किसानों की आवाज दबाने के लिए खून बहाया गया। उस कानून की मूल भावना को ही कंपनी सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे मोदी की सह पर अध्यादेश लाकर बेकार कर दिया गया। किसानो का कहा कि फांसीवादी ताकतों ने देश के 70 फीसदी आवाम के भविष्य को अंधकार की गर्त में धकेल दिया है। हम इस काले अध्यादेश का विरोध करते हैं और आने वाले समय में देश की सड़कें, मोदी के कुटिल चालों के खिलाफ आवाम से भरी हुई नजर आएंगी। जिस नए कानून के प्रभाव अभी इस देश के सामने आए ही नहीं थे, उस कानून की मूलभावना को समाप्त कर सरकार ने खत्म कर दिया जिससे आने वाले दिन अच्छे नहीं, बल्कि बूरे दिन आयेगे।

Comments are closed.