श्रीनिवास आर्य का हुआ भव्य स्वागत
समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास आर्य का सादोपुर गांव में पहुंचने पर फूल माला और ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान एक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता चौधरी अजयपाल प्रधान ने की।
कुछ दिन पहले ही समाजवादी पार्टी ने जिलाध्यक्ष श्रीनिवास आर्य को युवजन सभा का जिलाध्यक्ष बनाया है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद से ही उनके स्वागत का सिलसिला जारी है। रविवार को श्रीनिवास आर्य सादोपुर गांव पहुंचे। यहां सादोपुर गांव के झाल पर समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता चौधरी अजय पाल प्रधान ने की। इस मौके पर बलेशर नागर, महकार सिंह, अशोक आर्य, उदय आर्य, आजाद बीडीसी, मनोज प्रधान व जगवीर आर्य आदि उपस्थित रहे।

Comments are closed.