सीजीएम ने डिपो का किया निरीक्षण.
उ0प्र0 परिवहन निगम के सीजीएम सुरेन्द्र राम ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा डिपो का दौरा कर डिपो के एआरएम को वीटीएस (वीइकल ट्रैकिंग सिस्टम) और आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड़ ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) को प्रमुखता से लागू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने वहां खड़ी बसों कंडीशन को चेक किया और बसों के टाईम टेबल के रजिस्टर को देखा। उन्होंने रोडवेज डिपो में फैली गंदगी और यात्रियों के लिए पीने के पानी की अच्छी व्यवस्था नही होने पर फटकार लगाई।
सीजीएम सुरेन्द्र राम ने ग्रेटर नोएडा डिपो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डिपो के एआरएम सतेन्द्र कुमार वर्मा समेत कई अधिकारियों से मीटिंग की। उन्होंने एआरएम से कहां कि ग्रेटर नोएडा से कई नए रूटों पर बसों को चलाया जा सकता हैं। रूटों का सर्वे कर उनकी डाटा तैयार किया जाए। उन्होंने बसों को समय पर चलाने और उनकी एंट्री का रिकार्ड रखने का निर्देश दिया। साथ ही वीटीएस और आईटीएमएस सिस्टम को जिस उद्देश्य के लिए लागू किया गया है उसको पूरा किया जाने के निर्देश दिया हैं। बसों में मैटिनेंस की कमी और डिपो में फैली गंदगी व सवारियों के लिए पीने के पानी की अच्छी व्यवस्था नही होने पर डिपो के अधिकारियों को फटकार लगाई। निरीक्षण के बाद उन्होंने डिपो के एआरएम को निर्देश दिए कि डिपो की बसों को शेडयूल के मुताबिक चलाया जाए। यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने पर जोर दिया जाए। साथ ही उन्होंने मेरठ से दिल्ली रूट शुरू करने पर डिपो के अधिकारियों की सरहाना की।
Comments are closed.