आज से शुरू होगा प्रवासी भारतीय सम्मेलन.

गुजरात के गांधीनगर में आज 7 जनवरी से शुरू होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में यूपी के शो विडों कहे जाने वाले नोएडा,ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी ने भी अपने स्टाल लगाए है। तीनों अथॉरिटी के अधिकारियों का एक दल बुधवार को गुजरात पहुंच जाएगा। जबकि अथॉरिटी के कुछ अधिकारी कई दिनों से गुजरात पहुंच कर तैयारी में जुटे है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने प्रवासी सम्मेलन में उधमियों को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में निवेश करने के लिए अपने स्टाल का पूरा फोक्स डीएमआईसी प्रोजेक्ट पर किया है। डीएमआईसी प्रोजेक्ट के अंर्तगत बसाई जाने वाली इंटीग्रेटिड इंडस्ट्रीयल टाउनशिप, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब, मल्टीमॉडल लॉजेस्टिक हब के अलावा दादरी-नोएडा-गाजियाबाद इनवेस्टमेंट रिजन का भी मॉडल स्टाल पर लगाया गया है। मॉडल के माध्यम से उधमियों को बताया जाएगा कि यहां पर एशिया का सबसे बडा कंटेनर डिपो बनकर तैयार है। डीएमआईसी का ग्रेटर नोएडा शो विंडो बनेगा। अथॉरिटी ने डीएमआईसी के इन प्रोजेक्टों के लिए 747 हैक्टेयर जमीन अधिग्रहण करके डीएमआईसी के नाम ट्रांसफर कर रजिस्ट्री कर दी है। पूरी जमीन डीएमआईसी के कब्जे में है। वहीं यमुना अथॉरिटी ने यमुना एक्सप्रेस-वे को अपना विकास का मॉडल बनाया है। यमुना एक्सप्रेस-वे दिल्ली,नोएडा-ग्रेटर नोएडा को जोडते हुए सीधे आगरा तक बनाया गया है। इससे आगे लखनऋ तक भी इसी तरह का एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू हो गया है। यमुना एक्स्रपेस-वे के दोनों और इंडस्ट्री लगाने के लिए अच्छा आपशन है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने शहर की चैडी सडके और यहां पर पहले से चल रही कोरियाई, जापानी, अमेरिकी, हालैड, जर्मन की कंपनियों को भी दर्शया गया है। अथॉरिटी अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि गुजरात में 7 से 9 जनवरी तक होने वाले इस सम्मेलन में नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी एरिया में जरूर उधमी आर्कषित होकर निवेश के लिए तैयार होगे।

Comments are closed.