एच एल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा निकाली गयी सड़क सुरक्षा यातायात रैली

H.L International School

इकोटेक 1 स्थित एच एल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत परी चौक पर रोड सेफ्टी रैली निकालकर लोगो को

यातायात के नियमों से रूबरू करवाया|

इस रैली में विद्यालय के करीब 150 बच्चो ने भाग लिया तथा बच्चो के साथ स्कूल

के अध्यापक व अध्यापिकाओं ने भी शिरकत की|

इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक सुनील कुमार ने कहा कि “इतनी व्यवस्तताओं के दौर

में सभी को जल्दी होती है और इस जल्दी की वजह से लोग न यो अपना ध्यान रखते

हैं और न ही दूसरों का और न तो यातायात के नियमो का ही पालन करते हैं जिस

कारण उन्हें दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है अत: आज हमने अपने बच्चों द्वारा

रैली निकलवाकर इस दिशा में सुधार करने का एक कदम उठाया है|”

छात्रों को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कल्पना सिरोही ने कहा कि

“सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली से हमारा उद्देश्य लोगो को यातायात के नियमो के

प्रति जागरूक करना है कहा जाता है कि बच्चो द्वारा कही गयी बात सीधे दिल पर

असर करती करती अत: हमे विश्वास है की हमारे बच्चो द्वारा उठाया गया यह कदम

लोगो में जागरूकता लायेगा और उन्हें अपने जीन का महत्व व मूल्य समझाएगा|”

Comments are closed.