एक्सपो मार्ट में 4 फ़रवरी से दिल्लीवूड शो

LOKESH GOSWAMI

एक्सपो मार्ट में 4 फ़रवरी से  7 फरवरी 2015 तक इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर ग्रेटर नोएडा  इस अंतराष्ट्रीय व्यापार शो में  फर्नीचर निर्माण की तकनीको, बढ़ईगिरी के कामोमशीनरी  फिटिंग्स उन्या दूसरी आवश्यक वस्तुओ कच्चा माल और उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। दिल्लीवुड 2015 में 8 देशो में मंडपों में साथ चीन जर्मनी इटली कनाडा फ़्रांस ताइवान तुर्की और अमेरिका आदि 20 देशो से आये 450 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा लेंगे 500 से अधिक तरह की मशीने उपकरण और फर्नीचर निर्माण सम्बन्धी हार्डवेयर और दूसरी उपयोगी वस्तुएं देखने को मिलेंगी। उत्तर मध्य एवंउत्तरी पूर्व भारत से जिस तरह का प्रोत्साहन मिल रहा है उसके मद्देनज़र उम्मीद की जाती है की 15000 से अधिक कृता इस शो को देखने आएंगे जिनमे शिल्पकार, बढ़ई फर्नीचर हार्डवेयर वितरक डीलर निर्माता प्लाईवुड एवं पार्टिकल बोर्ड निर्माता लकड़ी आधारित सामान के निर्माता वन विभाग के शोध संस्थान के अधिकारी एवं लकड़ी के काम से जुड़े तंत्र के लोगो का समावेश होगा। भूटान, नेपाल, श्रीलंका और दक्षिण पूर्व एशिया देशो के ख़रीदार करनेवाने वाले प्रतिनिधि मंडल अपने आने की पुष्टि कर चुके है। भारतीय कला उद्योग के जबरदस्त विकास और इसके परिस्कृत तथा मशीनीकृत क्षेत्रो में हो रही लगातार प्रगति ने भारत के लिए वैश्विक स्तर पर व्यापार करने वाली कम्पनियों के लिए नए अवसर खोल दिए है. भारतीय फर्नीचर उत्पादन उद्योग का व्यापार 12,00000 करोड़ तक पहुँच चुका है और संगठित क्षेत्रों में 3,00000 से अधिक लोग कार्य कर रहे है लेकिन भारत के लकड़ी उद्योग का सिर्फ 15 फ़ीसदी उद्योग ही संगठित है अर्थात कुशल बढ़ई इंटीरियर डेकोरेटर और छोटे पैमाने पर लकड़ी के सामान बनाने वाले स्थानीय लोगो को भविष्य में निर्माण हो रही मानको और व्यापार अवसरों को भुनाने के लिए प्रशिक्षित और संगठित करने के आवश्यकता होगी .

Comments are closed.