दिल्ली में विकास की लहर चलाने के लिए भाजपा सरकार ज़रूरी:- सुखबीर बादल

शिरोमणी अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कालकाजी क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी एवं शिरोमणी अकाली दल के सांझे उम्मीदवार हरमीत सिंह कालका के हक में कालकाजी क्षेत्र मंे बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया। इस अवसर पर बादल के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार भी मौजूद थे। बादल ने दिल्ली में किरण बेदी के हाथ मजबूत करने के लिए कालका की जीत को ज़रूरी बताया। दिल्ली के रूक गए विकास कार्यो को चलाने के लिए दिल्ली में गठजोड़ की सरकार बनाने का जि़क्र करते हुए बादल ने बीते 11 महीनो के दौरान हरमीत कालका द्वारा ईमानदारी एवं तन-मन से किए गए कार्यो की प्रशंसा की। बादल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीते 16 वर्षो के राज के बावजूद भी दिल्ली में पानी एवं बिजली के मामले पर दोनो पार्टीयों द्वारा चुनावी घोषणापत्र में लोगो को बेवकूफ बनाने केे लिए किए जा रहे वायदो को भी तथ्यो से परे बताया।  अनंत कुमार ने स्थिर सरकार और विकास की लहर लाने के लिए लोगो को भाजपा को वोटें डालने की अपील की। कालका ने इस अवसर पर क्षेत्र का कायाकल्प करने के लिए विधायक बनने पर ज़रूरी विकास के कार्य करने का भी दावा किया। इस अवसर पर अकाली भाजपा के सैंकडे कार्यकर्ताओं सहित हजारो लोग मौजूद थे।

Comments are closed.