पंचायत चुनाव को लेकर गुर्जर भवन में हुए बैठक
LOKESH GOSWAMI
पंचायत चुनाव को लेकर गुर्जर भवन में हुए बैठक ग्रेटर नोएडा। पंचायत के अस्तित्व को बचाने के लिए क्राइम फ्री इंडिया और गुर्जर भवन में एक पंचायत का आयोजन किया । पंचायत में पहुंचे लोगों ने पंचायती राज के अस्तित्व और पंचायत चुनाव कराने के लिए अपने-अपने विचार रखे। इस संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित पहलवान ने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पंचायत को संमाप्त करना बहुत ही चिन्ता का विषय है। जिससे न तो गांवों का बल्कि पूरे नोएडा-ग्रेटर नोएडा का अस्तित्व खतरे में पड़ जायेगा। इस मौके पर ललित भाटी ने कहा कि सब को एकजुट होने की जरुरत है, । इस मौके पर समाज सेविका ऊषा ठाकुर ने कहा कि पंचायत चुनाव कराने के लिए सबको संगठित होने की जरुरत है, तभी लोकतंत्र के प्राथमिक स्तर को बचाया जा सकता है। सबको अपने विकास और सम्मान की लड़ाई के लिए आगे आना होगा। इस दौरान पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, हरेन्द्र भाटी, भीम सिंह भाटी, मृत्युंजय सिंह, हरेन्द्र गुर्जर, ब्रजेश कसाना, अरुण भाटी, राजीव कुमार, जतन भाटी, मोनू गुर्जर, बाबा ओम प्रकाश गांधी, अजब सिंह पहलवान, चमन कसाना, दीपक सिंह भाटी आदि लोग मौजूद रहे।
Comments are closed.