फिर आया सैंटाक्लाॅज शुभकामनायें व उपहार लेकर

फिर आया सैंटाक्लाॅज शुभकामनायें व उपहार लेकर
एक्यूरेट इंस्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेंट एण्ड टैक्नोलाॅजी के (पीजीडीएम) छात्र – छात्राओ द्वारा 12 फुट लम्बा क्रिसमस ट्री तैयार किया गया। इस क्रिसमस ट्री की विशेषता इस पर लगे सेब रूपी फलों पर लिखकर लिया गया प्रण था। वृ़क्ष पर लगे फलों पर भ्रष्टाचार रोको, प्रदूषण से पृथ्वी को बचाओ, खुशमय एवं आनंदमय रहो। बालश्रम हटाओ, पानी बचाओ के साथ – साथ एक खुशहाल एवं स्वस्थ नागरिक बनने पर जोर दिया।
कार्यक्रम की शुरूआत संस्थान के कार्यकारी निदेशक डाॅ0 राजीव भारद्वाज ने की। इस अवसर पर विशेष रूप से गाये जाने वाले कैरल को गाकर किया। कार्यक्रम में एक सेंटा-क्लाॅज भी बनाया गया जिसने सभी को टाॅफी, चाॅकलेट, उपहार एवं शुभकामनायें दी।
कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 नीरजा शर्मा, मिस कोमल मिश्रा एवं डाॅ0 वंदना पारीख के सफल निर्देशन में किया गया।
संस्थान की ग्रुप डाॅयरेक्टर मिस पूनम शर्मा ने छात्र-छात्राओं के उत्साह को देखते हुए उन्हें विशेष बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनायें दी।
कार्यक्रम का मुख्य केन्द्र बिंदु क्रिसमस ट्री एवं सेंटा क्लाॅज रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.