डिजाइन एण्ड इनोवेशन एकेडमी (दिया) में छात्रों के लिए कलर एण्ड पेंट पर वर्कशॉप का आयोजन हुआ

NOIDA ROHIT SHARMA

डिजाइन एण्ड इनोवेशन एकेडमी (दिया) में छात्रों के लिए कलर एण्ड पेंट पर वर्कशॉप का आयोजन हुआ। इस वर्कशॉप में करीब 80 छात्रों ने शिरकत की। सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में छात्रों ने वर्कशॉप में कलर और पेंट का मिश्रण, इस्तेमाल करने के तरीके के साथ कन्टेंट की डमी तैयार करने की बारिकियों को भी जाना। डिजाइन एण्ड इनोवेशन एकेडमी (दिया) की डीन रश्मि कोहली ने बताया कि वर्कशॉप को तीन चरणों में बांटकर छात्रों को पेंट और कलर तकनीक से रूबरू कराया गया। प्रथम चरण में छात्रों को पेंट एवं कलर विशेषज्ञ ने पीपीटी के माध्यम से कलर की थ्योरी से अवगत कराया। वहीं दूसरे चरण में छात्रों ने अपने-अपने डिजाइन की डमी बनाने की कला को जाना, तीसरे एवं अंतिम चरण में छात्रों ने डमी से छपाई एवं पेंट इस्तेमाल के तरीके को समझा। संस्थान के छात्र मंजीत ने बताया कि आज के वर्कशॉप में हमलोगों ने शब्द को शरिफ एवं सनशेरिफ डिजाइन, वर्ड इफेक्ट, कलर एवं पेंटिंग को जाना। इस वर्कशॉप में संस्थान के सभी छात्रों को कलर एण्ड पेंट तकनीक से रूबरू कराया गया। डिजाइन एण्ड इनोवेशन एकेडमी (दिया) द्वारा आयोजित इस वर्कशॉप में बतौर ट्रेनर सिमोरा कलर फोकस के जनरल मैनेजर अंकत जैन ने शिरकत की उन्होंने बताया कि सही कलर को तैयार करने के लिए हमें कई कलर को आपस में मिलाकर तैयार करना होता है। इस वर्कशॉप में इकोफ्रेंडली कलर के इस्तेमाल पर जोर दिया।

डिजाइन एण्ड इनोवेशन एकेडमी (दिया) में छात्रों के लिए कलर एण्ड पेंट पर वर्कशॉप का आयोजन हुआ

DSC_0178

Leave A Reply

Your email address will not be published.