गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित हो रहे घुड़सवारी प्रतियोगिता में शनिवार को 11वीं कक्षा की छात्रा लवीवा ने दिखाया दम
LOKESH GOSWAMI
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित हो रहे घुड़सवारी प्रतियोगिता में शनिवार को 11वीं कक्षा की छात्रा लवीवा ने दिखाया दम हिस्सा लेकर सबको आश्चर्य चकित कर दिया। उसके हौसले व घुड़सवारी के अंदाज को देख कर सभी हैरान थे। हालांकि अंतिम समय में थोड़ी नर्वस हो गई। प्रतियोगिता में पुरस्कार जीतने से वंचित रह गई।मूलरूप से अलीगढ़ के बरगढ़ हाउस सोसायटी की रहने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा लवीवा अलीगढ़ के रायल राइडिंग क्लब में घुड़सवारी सीख रही है। लवीवा ने जीबीयू में आयोजित प्रतियोगिता में 7.9 सेकेंड में दूरी को तय किया। अंतिम समय में वह कुछ नर्वस हो गई। लेकिन उसके हौसले को सबने सलाम किया।